उत्सव सडाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्सव सडाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 जुलाई 2014

कठपुतली का खेल



















( चित्र http://vichitrapedia.com से साभार )

यहाँ होता क्या है 
बस एक कठपुतली का खेल 
कई मुखौटे हैं 
सभी के पास 
अपने लिये 
अलग अलग
एक दूसरे से जुड़ने के लिये
कुछ धागे हैं 
आप मुखौटा हटाइये 
धागा टूट जाएगा 
ये कठपुतली का खेल है 
थोड़े वक़्त बाद
खेल खत्म होता है 
कठपुतली चलानेवाला सामने है 
बिना क़िसी मुखौटे के 
अब माहौल में 
बस तालियों की गूंज है

मंगलवार, 22 जुलाई 2014

एक कप चाय














एक कप मीठी चाय 
जो अभी थोड़ी देर पहले 
फ़ीकी थी 
जिसे मैने पीने से इंकार कर दिया था 
ये कहकर कि-
ये फीकी है
उन लोगों की मौजूदगी में
जिनके लिये 
वो हमेशा से मीठी थी
एक चम्‍मच चीनी डालने के बाद 
मीठी हो गई
उन्ही लोगो की मौजूदगी में 
जिनके लिये वो हमेशा मीठी थी